भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ट्रेनों में 16 से 20 तक नो रूम और लंबी वेटिंग



लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के बाद अपने कार्यस्थल और दूसरे शहरों को लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। 16 से 20 नवंबर के बीच बोकारो स्टील सिटी होकर गुजरने वाली अधिकांश नियमित ट्रेनों में सीटों की भारी किल्लत है। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है, जबकि स्लीपर और एसी श्रेणियों में 80 से लेकर 165 तक वेटिंग चल रही है। छठ पूजा से पहले ही यात्रियों की भीड़ के कारण सामान्य कोटे की अधिकांश सीटें बुक हो चुकी हैं। ऐसे में त्योहार के बाद वापसी करने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो सकता है। रांची मंडल की आरक्षण स्थिति के अनुसार 16 से 20 नवंबर तक हटिया और रांची से खुलने वाली कई प्रमुख ट्रेनों में सीटें उपलब्ध नहीं हैं। तेजस राजधानी में अलग-अलग दिनों में 80 से 165 से अधिक तक वेटिंग पहुंच गई है। वहीं, प्रथम एसी सहित कुछ श्रेणियों में नो रूम की स्थिति है। दिल्ली और पटना रूट की ट्रेनों में ज्यादा दबाव पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में प्रतिदिन नो रूम और लंबी वेटिंग की स्थिति है। स्लीपर और 3ई श्रेणी में अधिकांश तारीखों पर सीटें उपलब्ध नहीं हैं, जबकि स्लीपर में 115 से 135 से अधिक वेटिंग चल रही है। नीलांचल एक्सप्रेस में 17 और 20 नवंबर को 80 से 165 से अधिक तक वेटिंग है। रांची-नई दिल्ली संपर्क क्रांति में 17 से 20 नवंबर के बीच नो रूम की स्थिति है। मंगलवार और शुक्रवार को स्लीपर में 100 से अधिक तथा 3एसी में 86 वेटिंग है। हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के स्लीपर में 80 से 100 तक वेटिंग है। पटना-हटिया पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के 2एस में 150 और चेयरकार में 15 वेटिंग है। इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस के स्लीपर में 80 से अधिक वेटिंग हो चुकी है। वनांचल एक्सप्रेस के स्लीपर में 83 और 3एसी में 48 वेटिंग है। वहीं, हटिया-पटना जनशताब्दी में 20 नवंबर तक सेकेंड सिटिंग में 125 से अधिक वेटिंग चल रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top