रेलवे सुरक्षा बल ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तारी की है। स्टेशन में नियमित चेकिंग के दौरान तस्कर को दबोचा गया। पकड़े गए आरोपी बिहार के सहरसा बख्तियारपुर स्थित करुआ निवासी नीतीश कुमार के पास मौजूद ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर पुलिस ने कुल 23 बोतल विदेशी शराब जब्त की है। इसमें शौकीनों की पहली पसंद माने जाने वाले नामी ब्रांड्स शामिल हैं। जब्त खेप में 100 पाइपर्स, टीचर्स, ब्लेडर्स प्राइड, सिग्नेचर, गोल्फर शॉट और मैजिक मोमेंट्स ब्रांड की बोतलें हैं। बरामद की गई शराब की अनुमानित कीमत लगभग 34,450 रुपए आंकी गई है। आरपीएफ ने शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बोकारो-गया-पटना रूट तस्करों के लिए सुरक्षित झारखंड से बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में शराब तस्करी की घटनाएं लगातार सुर्खियों में रहती हैं। इनमें बोकारो-गया-पटना रूट तस्करों के लिए सबसे पसंदीदा और मुफीद रास्ता बन चुका है। इसका बड़ा कारण है कि इस रूट पर बिहार के लिए कई ट्रेन हैं, वहीं इस रूट में भीड़ अधिक रहती है। इस रूट की कई ट्रेन बिहार के कई छोटे व ग्रामीण स्टेशनों पर रुकती हैं। बिहार पहुंचने पर कीमत बढ़ जाती है।
Source link