Last Updated:
Ranchi Jurassic Park Mela: रांची के धुर्वा शहीद मैदान में जुरासिक पार्क मेला, नकली डायनासोर और जलपरी की वजह से मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. यहां एंट्री फीस 30 रुपये है. इसके अलावा जलपरी शो 100 रुपये में आप देख सकते हैं. बता दें कि यह मेला 10 दिनों तक लगेगा.
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर बच्चों के लिए जुरासिक पार्क मेला लगाया गया है. इस मेले की खास बात यह है कि यहां पर कई सारे जानवर देखने को मिलेंगे और यह जानवर चलते भी हैं. एक नजर में देखकर आपको लगेगा की ओरिजिनल हैं और बच्चों के बीच काफी एक्साइटमेंट बना हुआ है. रांची में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई जानवर बच्चों को मनोरंजन कर रहा है. आइये जानते हैं इस पार्क के बारे में
रांची के जुरासिक पार्क मेले में डायनासोर से लेकर एनाकोंडा और कई दुर्लभ प्रजाति के नकली जानवर जो दिखने में बिल्कुल असली और चलते-फिरते नजर आ रहे हैं, लेकिन यहां पर जो सबसे सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बना हुआ है, वह है जलपरी. जी हां! लोग इसको देखने के लिए ₹100 खर्च कर रहे हैं. एकदम ओरिजिनल पानी के अंदर कई सारे करतब दिखाते हुए नजर आ रही है.
जलपरी बनी बच्चों का फेवरेट
यहां पर आपको 8 फीट गहरा पानी देखने को मिलेगा और यहां पर दो जलपरी आपको एंटरटेन करते हुए नजर आएगी. आपको लगेगा कि आप सपनों की दुनिया में आ गए है. यहां पर घुसने का तरीका भी बड़ा ही दिलचस्प है. आप घुसेंगे तो लगेगा आप गुफा में आ गए है. यहां पर झरना, पेड़, पहाड़, जानवर सब कुछ देखने को मिलेगा. गुफा और सुरंग से होते हुए जलपरी तक जाने का रास्ता है.
यहां बच्चों के लिए हैं अनोखे झूले
इसे देखने के लिए आपको ₹100 खर्च करने पड़ेंगे. इसके अलावा यहां पर बच्चे जलपरी के साथ सेल्फी ले रहे हैं. इतना ही नहीं, यहां पर आपको कई सारे झूले भी देखने को मिलेंगे. 360 डिग्री झूला, बिजली झूला, डिस्को डांस व कई तरह के हेलीकॉप्टर, जंपिंग, मिकी माउस. यानी की 5 साल के बच्चे से लेकर बड़ों के लिए यहां पर झूले मौजूद हैं.
जानें कैसे आ सकते हैं यहां पार्क
यहां आने के लिए आपको सबसे पहले धुर्वा का शहीद मैदान आना होगा. यहां पर यह मेला लगा हुआ है. अभी यह मेला आने वाले 10 दिनों तक लगा रहेगा. यहां पर इंट्री फीस ₹30 है और पार्किंग शुल्क भी ₹30 है. जंगल और जलपरी देखने का ₹100 चार्ज है. अंदर खाने पीने का भी बढ़िया इंतजाम है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें