सिटी रिपोर्टर | बोकारो पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के डायमंड सिटी में मंगलवार को एक घर पर कब्जे और आपसी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष देखने को मिला। यहां रहने वाले पंधारी यादव के घर में जमीन कारोबारी चंद्रदीप, उसके बेटे गोलू और साली के साथ आए दो दर्जन से अधिक नकाबपोश महिला-पुरुषों ने अचानक धावा बोल दिया। लाठी-डंडों और गैंता (लोहे के औजार) से लैस हमलावरों ने घर के मुख्य दरवाजे पर हमला किया और जबरन भीतर घुस गए। इस बर्बर हमले में पंधारी यादव और उनकी बेटी समेत परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमले की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link