भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डीएसपीएमयू : सीयूईटी स्कोर अपडेट करने का छात्रों को मिला मौका, अब...



डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 में नामांकन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को चांसलर पोर्टल पर अपना सीयूईटी स्कोर अपडेट करने का अवसर दिया है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। आवेदन और स्कोर अपडेट करने की अंतिम तिथि एक जुलाई शाम 5 बजे निर्धारित है। पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 6 जुलाई को मेधा सूची जारी की जाएगी, जबकि 31 जुलाई तक नामांकन प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं 3 अगस्त से नए सत्र की कक्षाएं शुरू होंगी। रांची| मुहर्रम के ताजिया जुलूस को देखते हुए रांची जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में 27 जून को अवकाश घोषित किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी के संयुक्त आदेश के तहत पठन-पाठन पूरी तरह स्थगित रहेगा। हालांकि, जिन विद्यालयों की परीक्षाएं पहले से निर्धारित हैं, वे तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। रांची| उपायुक्त रांची के निर्देश पर जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, उच्च एवं निजी विद्यालय 27 जून को बंद रहेंगे। इसके मद्देनजर जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) ने 27 जून को प्रस्तावित परियोजना टीम की मासिक मूल्यांकन परीक्षा स्थगित कर दी है। अब यह परीक्षा जिले के सभी प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में 1 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। डीएसई ने सभी संबंधित विद्यालयों को संशोधित तिथि के अनुसार परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश जारी किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top