![]()
भास्कर न्यूज | बोकारो थर्मल डीवीसी बोकारो ताप विद्युत केंद्र के सतर्कता विभाग की ओर से सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2026 के तहत रविवार को ऑफिसर्स क्लब, बोकारो थर्मल में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में परियोजना सतर्कता अधिकारी उज्ज्वल विश्वास ने विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। भ्रष्टाचार रोकें, नया भारत बनाएं विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और चित्रकला के माध्यम से भ्रष्टाचार मुक्त भारत की परिकल्पना को जीवंत रूप दिया। उनके चित्रों में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता के संदेश उभरकर सामने आए। प्रतियोगिता में प्रस्तुत चित्रों का मूल्यांकन केंद्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल के टीजीटी (कला) शिक्षक शशि भूषण ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सतर्कता विभाग के कार्यालय अधीक्षक (पीजी) एएमएम कैफी, सहायक ग्रेड-एक मो. शाहिद इकराम एवं सहायक नियंत्रक (यांत्रिकी) दीनानाथ शर्मा का विशेष योगदान रहा।
Source link