भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

डुमरी में बस कंडक्टर की अचानक मौत



डुमरी|रांची से महुआडांड़ जा रही मंत्री बस के कंडक्टर, सुधीर कुमार सोनी, की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। वह रांची के पंडरा स्थित शांतिनगर के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार, गुमला पहुंचने के दौरान सुबह उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई थी। इसके बाद चैनपुर पार करने पर उनकी तबीयत और बिगड़ने लगी। संख नदी के समीप अचानक वह बस में ही बेहोश हो गए। आनन-फानन में उन्हें सुबह करीब 9:45 से 10 बजे के बीच बस से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. राजेश शर्मा ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top