भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

ड्रोन से निगरानी, संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनात



गिरिडीह | ईद मिलादुन्नबी पर्व के दौरान जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मंगलवार को नगर, मुफ्फसिल और पचंबा थाना क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की। अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज कुमार सिंह और डीएसपी-2 आरके राणा ने अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ भ्रमण किया। स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्गों, धार्मिक स्थलों और संवेदनशील स्थानों की निगरानी की। एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करते हैं। जुलूस निकालकर खुशी मनाते हैं। एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। नगर, मुफ्फसिल, गांडेय, बेंगाबाद, बगोदर और राजधनवार थाना क्षेत्रों में भी ड्रोन के जरिए गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। एसडीपीओ ने कहा कि पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top