भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

तारातला गोदाम हादसा: 20 हजार वर्गफुट का मलबा, लोहे के भारी बीम...


Last Updated:

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम गिरने से बड़ा हादसा हुआ है. मलबे के नीचे दबे मजदूरों की चीखें राहतकर्मियों को झकझोर रही हैं. सेना और एनडीआरएफ की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं. अब तक 14 घायलों को निकाला गया है. रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी होने की संभावना है. घटनास्थल पर भारी अफरा-तफरी और अपनों को खोने का डर बना हुआ है.

ख़बरें फटाफट

तारातला गोदाम हादसा: 20 हजार वर्गफुट का मलबा, 60 मजदूर दबे! बचाव में आई सेनाZoom

तारातला में गिरा निर्माणाधीन गोदाम: मलबे के नीचे से आ रही हैं मजदूरों की सिसकियां, रात भर चलेगा रेस्क्यू ऑपरेशन.

कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर उस समय मातम पसर गया. जब एक निर्माणाधीन गोदाम की विशाल छत अचानक भरभरा कर गिर गई. लगभग 20 हजार वर्गफुट में फैला यह गोदाम पल भर में मलबे के ढेर में तब्दील हो गया. मलबे के नीचे से लगातार आ रही मजदूरों की दर्दनाक चीखें वहां मौजूद हर इंसान का दिल दहला रही हैं. घटनास्थल पर कंक्रीट और लोहे के भारी बीम के नीचे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मजदूरों को बचाने के लिए सेना, एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें जान की बाजी लगाकर जुटी हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top