Last Updated:
त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ा दिए हैं. मऊ-कोलकाता स्पेशल नवंबर तक 8 फेरे लगाएगी. डिब्रूगढ़-कोलकाता स्पेशल नवंबर तक 13 फेरे पूरे करेगी. ये ट्रेनें जसीडीह होकर गुजरेंगी. इससे दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ में यात्रियों का सफर आसान होगा.
भारतीय रेल की फाइल फोटो
देवघर: आगामी त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है. रेलवे प्रशासन ने मऊ-कोलकाता-मऊ स्पेशल और डिब्रूगढ़-कोलकाता-डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी रखने का निर्णय लिया है. ये दोनों स्पेशल ट्रेनें अपने वर्तमान मार्ग, समय-सारिणी और ठहराव के अनुसार ही आगे भी चलती रहेंगी. जसीडीह स्टेशन होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों के फेरे बढ़ने से यात्रियों को सहूलियत होगी.
मऊ–कोलकाता स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 05096 मऊ–कोलकाता स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर 2026 से 25 नवंबर 2026 तक चलाई जाएगी. यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मऊ से रवाना होगी. इस दौरान यह ट्रेन कुल 8 फेरे लगाएगी.
वापसी में ट्रेन संख्या 05095 कोलकाता–मऊ स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर 2026 से 26 नवंबर 2026 तक संचालित होगी. यह ट्रेन हर गुरुवार को कोलकाता से चलेगी। यह ट्रेन भी कुल 8 फेरे तय करेगी.
डिब्रूगढ़–कोलकाता स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़–कोलकाता स्पेशल ट्रेन का परिचालन 5 सितंबर 2026 से 28 नवंबर 2026 तक होगा. यह ट्रेन हर शनिवार को डिब्रूगढ़ से खुलेगी और कुल 13 फेरे लगाएगी.
वहीं, वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 05931 कोलकाता–डिब्रूगढ़ स्पेशल ट्रेन 7 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 के बीच चलेगी. यह ट्रेन हर सोमवार को कोलकाता से प्रस्थान करेगी और कुल 13 फेरे पूरे करेगी.
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
त्योहारों के दौरान बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल आने-जाने वाले लोगों की तादाद काफी बढ़ जाती है. ऐसे में इन दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन जारी रहने से यात्रियों को कंफ़र्म टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़-भाड़ से राहत मिलेगी.
About the Author
प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.
इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…
और पढ़ें