भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिन में तस्वीरों से सजेंगी दीवारें, रात में जगमगाएगा घर, कोडरमा में...


कोडरमा. प्रकाश का पर्व दीपावली नजदीक आते ही कोडरमा के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है. दीपावली पर घरों को आकर्षक तरीके से सजाने के लिए लोग रंग-बिरंगी लाइट, झालर और सजावटी सामानों की खरीदारी कर रहे हैं. इस बार बाजार में लोगों को पारंपरिक झालर के साथ कई नए और आधुनिक डिजाइन की लाइट भी देखने को मिल रही हैं. कोडरमा के दुकानदारों की ओर से कोलकाता, दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों से लेटेस्ट ट्रेंडिंग पैटर्न की लाइट मंगाई गई हैं. इनमें मल्टीकलर बल्ब, हरे पत्तों वाली लाइट, नियॉन वाटरप्रूफ लाइट और गणेश-लक्ष्मी की तस्वीरों वाली हैंगिंग लाइट लोगों को खासा आकर्षित कर रही हैं.

स्टेशन रोड स्थित गोकुल इलेक्ट्रिकल्स के संचालक दीपक कुमार ने विशेष बातचीत में बताया कि इस बार ग्राहकों की जरूरत और पसंद को ध्यान में रखते हुए छोटे से लेकर बड़े आकार तक की आकर्षक लाइट का कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है. घर के अंदर सजावट से लेकर बाहरी दीवारों, छत, बालकनी और मुख्य दरवाजे को सजाने तक के लिए अलग-अलग तरह की लाइट बाजार में आ चुकी हैं.

मल्टीकलर बल्ब वाली झालर का बढ़ा आकर्षण
दीपक कुमार ने बताया कि इस बार बाजार में छोटे बल्ब के आकार वाली लाइट लोगों को काफी पसंद आ रही है. इनकी खासियत यह है कि झालर के हर बल्ब में अलग-अलग रंगों की रोशनी का विकल्प मिलता है. इससे घर की सजावट को और भी आकर्षक बनाया जा सकता है. वहीं, कुछ झालर ऐसी भी हैं, जिनमें एक साथ कई रंगों की रोशनी दिखाई देती है. इसके अलावा ग्राहकों के लिए एक ही रंग की रोशनी देने वाली सिंगल कलर झालर भी उपलब्ध है.

उन्होंने बताया कि इस बार लाइट के डिजाइन के साथ उसकी रोशनी पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. बाजार में ऐसी लाइट भी उपलब्ध हैं, जिनकी रोशनी आंखों पर ज्यादा चुभती नहीं है. छोटे आकार के आकर्षक बल्ब वाली लाइट घर के अंदर सजावट के लिए लोगों को पसंद आ रही हैं.

हरे पत्तों वाली लाइट दे रही प्राकृतिक खूबसूरती का एहसास
इस दीपावली बाजार में सबसे खास आकर्षण हरे पत्तों वाली सजावटी लाइट है. यह लाइट देखने में प्राकृतिक हरियाली का एहसास कराती है. हरे पत्तों के बीच रोशनी की चमक घर की सजावट को एक अलग लुक देती है. लोग इसे मुख्य दरवाजे, बालकनी, रेलिंग और घर के अन्य हिस्सों में लगाकर आकर्षक सजावट कर सकते हैं. सामान्य झालर से अलग इसका डिजाइन लोगों को प्राकृतिक खूबसूरती का अनुभव कराता है.

45 से 65 मीटर तक की झालर उपलब्ध
घर के आकार और सजावट की जरूरत के अनुसार बाजार में अलग-अलग लंबाई की झालर उपलब्ध है. दुकानदार दीपक कुमार ने बताया कि ग्राहकों के लिए 45 मीटर, 55 मीटर और 65 मीटर तक की झालर लाई गई है. इससे लोग अपनी जरूरत के अनुसार पूरे घर, छत और बाहरी हिस्सों को रोशनी से सजा सकते हैं. इसके अलावा आउटडोर सजावट के लिए नियॉन मल्टीकलर वाटरप्रूफ लाइट भी लोगों की पसंद बन रही है. वाटरप्रूफ होने के कारण इसे घर के बाहरी हिस्सों में सजावट के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. रंग-बिरंगी रोशनी के साथ इसका आकर्षक पैटर्न रात में घर की खूबसूरती को और बढ़ा देता है.

शुभ दीपावली और गणेश-लक्ष्मी वाली हैंगिंग लाइट की मांग
इस बार बाजार में धार्मिक और त्योहार आधारित सजावटी लाइट भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं. शुभ दीपावली लिखी हुई हैंगिंग लाइट के साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीरों वाली लाइट भी उपलब्ध है. वहीं, रंगोली के डिजाइन वाली हैंगिंग लाइट भी ग्राहकों को पसंद आ रही है. इनकी खासियत यह है कि दिन के समय ये खूबसूरत रंगोली और देवी-देवताओं की तस्वीरों के कारण सजावट का आकर्षण बढ़ाती हैं, जबकि रात में इनके भीतर जलने वाली रोशनी इन्हें और भी मनमोहक बना देती है. लोग इन्हें मुख्य दरवाजे, घर के प्रवेश द्वार और पूजा स्थल के आसपास लगा सकते हैं.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top