भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिल्ली में आरक्षण आंदोलन के बीच उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा ऐलान, नीतीश...


Last Updated:

Upendra Kushwaha Nitish Kumar News: राजगीर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तीन दिवसीय राजनीतिक शिविर के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार की राजनीति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर खुलकर बात की. शिविर में तीन प्रस्ताव पारित किए गए हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण बिहार में 65% आरक्षण की सीमा बढ़ाने के नीतीश कुमार सरकार के पुराने फैसले को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव है. आइए खबर विस्तार से समझते हैं.

नीतीश के 65% आरक्षण के फैसले को आगे बढ़ाएगा कुशवाहा का RLM, निशांत पर भी बोलेZoom

नीतीश कुमार की विरासत और 65% आरक्षण पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

पटना/नालंदा. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा राजगीर में पार्टी के तीन दिनों के शिविर में भाग लिया और इस दौरान यहां पार्टी ने तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया. इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने जो बातें कहीं है वो बेहद अहम हैं. इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विरासत को आगे बढ़ाने वाले मामले पर भी सफाई दी है. कुशवाहा ने कहा कि जातीय सर्वे के आंकड़ों के आधार पर नीतीश कुमार ने 65% आरक्षण का फैसला लिया था, लेकिन कोर्ट की रोक के कारण यह लागू नहीं हो सका. अब उनकी पार्टी इस फैसले को आगे बढ़ाने के लिए काम करेगी. कुशवाहा का यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि नई दिल्ली में जंतर मंतर पर आरक्षण विरोधी आंदोलन भी तेज हो रहा है.

नीतीश के 65% आरक्षण के फैसले को आगे बढ़ाने का संकल्प

मीडिया से बातचीत में उपेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि मुख्य प्रस्ताव यह है कि नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में उस समय की सरकार ने फैसला लिया था कि बिहार में 65% आरक्षण की सीमा बढ़ाई जाए, लेकिन तब ये मामला कोर्ट में चला गया और कोर्ट ने इसपर रोक लगा दी थी. नीतीश कुमार का ये प्रयास भले ही पूरा नहीं हुआ था, लेकिन अब हम लोगों की जिम्मेदारी है कि उसको आगे बढ़ाया जाए. उपेंद्र कुशवाहा ने आगे बताया कि बिहार में जातीय सर्वे कराया गया था उन आंकड़ों के आधार पर 65% आरक्षण के लेकर नीतीश कुमार ने तय कर लिया था, लेकिन हुआ नहीं और उसको हम आगे बढ़ाने का काम करेंगे. नीतीश कुमार का जो फैसला था उसको कैसे मूल रूप दिया जाए इसके प्रयास में हम और हमारी पार्टी लगेगी.

नीतीश कुमार की विरासत पर दिए बयान पर कुशवाहा की सफाई

उपेंद्र कुशवाहा ने राजगीर में विरासत पर दिए बयान पर सफाई देते हुए कहा कि दिया था कि नीतीश कुमार की विरासत पर दिए बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया. कुशवाहा ने कहा कि JDU के लोग भी चिंता में हैं कि विरासत कौन संभालेगा, इसी चिंता को मैंने उठाया जिसे लेकर बेवजह राजनीति शुरू हो गई. मेरी भी भूमिका है जेडीयू को आगे बढ़ाने में ये किसी से छुपा हुआ नहीं है, और इसी दर्द को मैंने बताया था. उपेंद्र कुशवाहा ने निशांत कुमार को लेकर कहा कि निशांत को उपेंद्र कुशवाहा का आशीर्वाद प्राप्त है, क्योंकि जिस तरह से मेरा बेटा दीपक प्रकाश है इसी तरह से निशांत कुमार है. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दीपक प्रकाश और निशांत में कोई अंतर नहीं है, राजनीतिक मंच पर यह लोग आगे के भविष्य हैं.

सम्राट चौधरी से विवाद को लेकर कुशवाहा का इनकार

वही उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट चौधरी और खुद के बीच किसी तरह के विवाद से साफ इनकार किया और कहा कि हम जो कह रहे हैं वह समाचार कीजिए, उपेंद्र कुशवाहा बनाम सम्राट चौधरी की जो बात हो रही है, वो सही नहीं है. उपेंद्र कुशवाहा और सम्राट चौधरी में कोई दूरी नहीं है हम दोनों एकसाथ हैं.

बिहार में छात्र आंदोलन पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान

बिहार में छात्र के हड़ताल पर बैठाने और आंदोलन करने पर उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमलोग जब युवा थे और आज के युवा में काफी फर्क है, बहुत परिवर्तन है. उस समय युवाओं को एडजस्ट करने का काम सरकार और समिति करती थी, लेकिन आज उस तरह से नहीं होगा, उसको सुनना पड़ेगा. पहले हमलोग डांट सुनते थे, लेकिन अब दोस्त की तरह व्यवहार करना पड़ेगा. युवाओं को उसी तरह से समझाना पड़ेगा, युवाओं से संवाद भी करना पड़ेगा. जरूरत पड़ी तो हम भी धरनास्थल जा सकते हैं.

About the Author

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…

और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top