भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिल्ली में उमर अब्दुल्ला का हाई-प्रोफाइल डिनर, सिर्फ 71 खास मेहमान, लेकिन...


होमताजा खबरदेश

दिल्ली में उमर अब्दुल्ला का हाई-प्रोफाइल डिनर, 71 खास मेहमान, शादी पर चुप्पी

Last Updated:

दिल्ली में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का हाई-प्रोफाइल डिनर चर्चा में है. पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में रखे गए इस कार्यक्रम के लिए सिर्फ 71 खास मेहमानों को न्योता भेजा गया है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, महबूबा मुफ्ती और कपिल सिब्बल जैसे बड़े नाम इस लिस्ट में शामिल हैं. इस बीच उमर अब्दुल्ला की निधि राजदान से शादी की खबरों ने भी उत्सुकता बढ़ा दी है. हालांकि निमंत्रण पत्र में शादी या रिसेप्शन का कोई जिक्र नहीं है और उमर की ओर से भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

दिल्ली में उमर अब्दुल्ला का हाई-प्रोफाइल डिनर, 71 खास मेहमान, शादी पर चुप्पीZoom

उमर अब्दुल्ला दिल्ली के जेके हाउस में 71 खास मेहमानों के लिए डिनर रख रहे हैं. (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का दिल्ली में होने वाला एक खास डिनर इन दिनों सियासी गलियारों के साथ-साथ निजी जिंदगी की खबरों को लेकर भी चर्चा में है. शुक्रवार शाम दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में रखे गए इस कार्यक्रम के लिए सिर्फ 71 चुनिंदा मेहमानों को न्योता भेजा गया है. मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और महबूबा मुफ्ती तक के नाम शामिल हैं. रॉबर्ट वाड्रा, डेरेक ओ’ब्रायन, कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे और पवन खेड़ा जैसे चेहरों को भी बुलाया गया है. इतने सीमित मेहमानों और हाई-प्रोफाइल नामों की वजह से यह डिनर खास बन गया है.

इस पूरे आयोजन के बीच उमर अब्दुल्ला की शादी की खबरों ने भी दिलचस्पी बढ़ा दी है. ऐसी चर्चाएं हैं कि उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. हालांकि उमर अब्दुल्ला की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि मेहमानों को भेजे गए निमंत्रण पत्र में भी रिसेप्शन या शादी का कोई जिक्र नहीं है. उसमें सिर्फ डिनर का निमंत्रण दिया गया है. ऐसे में यह साफ नहीं है कि इस निजी आयोजन का शादी की खबरों से कोई संबंध है या नहीं.

71 मेहमानों की लिस्ट में कई बड़े राजनीतिक चेहरे

दिल्ली के जेके हाउस में होने वाले इस डिनर के लिए भेजे गए निमंत्रण में राजनीति के कई बड़े नाम शामिल हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के अलावा रॉबर्ट वाड्रा को भी बुलाया गया है. पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती का नाम भी मेहमानों की लिस्ट में है. वहीं तृणमूल कांग्रेस के डेरेक ओ’ब्रायन, वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल, बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को भी न्योता भेजा गया है. सिर्फ 71 लोगों को बुलाए जाने से कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

शादी की चर्चा लेकिन निमंत्रण में सिर्फ डिनर

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी की खबरें सामने आने के बाद इस डिनर को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. लेकिन निमंत्रण पत्र में इसे शादी का रिसेप्शन नहीं बताया गया है. उमर अब्दुल्ला की ओर से भी शादी को लेकर कोई सार्वजनिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए फिलहाल इस डिनर को शादी का कार्यक्रम मानना जल्दबाजी होगी.

पायल नाथ से जुलाई 2026 में मिला तलाक

उमर अब्दुल्ला की शादी पायल नाथ से 1 सितंबर 1994 को हुई थी. दोनों 2009 से अलग रह रहे थे. उमर ने 2011 में सार्वजनिक रूप से अलग होने की बात कही थी. इसके बाद दोनों के तलाक का मामला लंबे समय तक अदालत में चला. निचली अदालत और दिल्ली हाईकोर्ट में पहले तलाक की अर्जी खारिज हुई थी. आखिरकार 31 जुलाई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति के आधार पर दोनों को तलाक दे दिया. अब दिल्ली में होने वाला यह सीमित मेहमानों वाला डिनर कई सवालों के बीच चर्चा में है.

About the Author

सुमित कुमारSenior Sub Editor

सुमित कुमार हिंदी पत्रकारिता का एक उभरता और सक्रिय नाम हैं. वर्तमान में वे News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और सेंट्रल डेस्क टीम का हिस्सा हैं. पिछले चार साल से वे Network18और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top