![]()
नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल, फ्लाइट भी ढाई गुना तक हो गई महंगी…
दिवाली और छठ पर घर लौटने की तैयारी कर रहे नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महानगरों से रांची आने और यहां से बिहार -उत्तर प्रदेश जाने वाली कई नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ में सीटें रिग्रेट हो चुकी हैं। ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर विमान और बस विकल्प बन रहे हैं, लेकिन इनका किराया भी जेब पर भारी पड़ रहा है। 4 से 14 नवंबर के बीच रांची आने वाली उड़ानों में भुवनेश्वर से किराया 23 हजार रुपए और पुणे से 20 हजार रुपए तक पहुंच गया है। दिल्ली से रांची का हवाई किराया भी 15 हजार रुपए तक है। महानगरों से रांची आने वाली ट्रेनों में लंबी वेटिंग कुछ स्पेशल ट्रेनों में सीटें उपलब्ध हैं.. 4 से 14 नवंबर तक विमान किराया नोट: कोलकाता से रांची का सामान्य किराया 4500, दिल्ली से 6500, चेन्नई-बेंगलुरू से 7000-7500, पुणे से 8000 व भुवनेश्वर से 7000 रुपए है।
Source link