भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिवाली-छठ पर झारखंड लौटने की राह महंगी:नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना...




दिवाली और छठ पर झारखंड लौटने की तैयारी कर रहे नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। महानगरों से रांची आने और यहां से बिहार-उत्तर प्रदेश जाने वाली कई नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कई ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है, जबकि कुछ में सीटें रिग्रेट हो चुकी हैं। ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर विमान और बस विकल्प बन रहे हैं, लेकिन इनका किराया भी जेब पर भारी पड़ रहा है। 4 से 14 नवंबर के बीच रांची आने वाली उड़ानों में भुवनेश्वर से किराया 23 हजार रुपए और पुणे से 20 हजार रुपए तक पहुंच गया है। दिल्ली से रांची का हवाई किराया भी 15 हजार रुपए तक है। त्योहार स्पेशल ट्रेन चलेगी
त्योहारों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लुधियाना और कोलकाता के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वहीं, आसनसोल रेलवे स्टेशन पर पाइपलाइन की मरम्मत के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जिसके कारण आसनसोल-गया मेमू ट्रेन लगभग 30 मिनट की देरी से चलेगी। लुधियाना-कोलकाता के बीच 6 नवंबर चलेगी ट्रेन
ट्रेन संख्या 04666 लुधियाना-कोलकाता स्पेशल 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को लुधियाना से सुबह 6:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन, 7 नवंबर शनिवार को रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04665 कोलकाता-लुधियाना स्पेशल 7 नवंबर, शनिवार को रात 11:50 बजे कोलकाता से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन 9 नवंबर, सोमवार को दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में चलने वाली इन स्पेशल ट्रेनों का ठहराव जसीडीह, मधुपुर, चित्तरंजन, आसनसोल और दुर्गापुर रेलवे स्टेशनों पर होगा। इन स्टेशनों के यात्रियों को भी इस ट्रेन का लाभ मिलेगा। त्योहार के समय अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस ट्रेन के परिचालन का निर्णय लिया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top