भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दिशोम गुरु सोरेन के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प



राजनगर सिदो-कान्हू चौक स्थित झामुमो पार्टी कार्यालय में मंगलवार को पद्मभूषण सम्मानित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेम्ब्रम ने की। इस अवसर पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दुर्गा लाल मुर्मू ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा, आदिवासी-मूलवासी समाज के अधिकारों तथा झारखंड की अस्मिता के लिए समर्पित रहा। उनके संघर्ष, त्याग और नेतृत्व ने अलग झारखंड राज्य आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के विचार और आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज और राज्य के विकास के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष भक्तु मार्डी, सुब्रमण्यम बास्के, हिकीम चंद्र टुडू, देवनाथ सिंह सरदार, सुबल महतो, तपस विसोई, दिलीप कुमार महतो, सत्यवान परिक्षा, मुखिया रानी हांसदा, कालीचरण मुर्मू, घासीराम मुर्मू, चतुर हेम्ब्रम, सोनाराम मार्डी, रामेश्वर महतो, शंकर टुडू, यशवंत सरदार सहित बड़ी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top