![]()
गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर रंगदारी मांगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब हटिया के चांदनी चौक स्थित शराब दुकान के मालिक उमाशंकर सिंह को वॉट्सएप कॉल, मैसेज और ऑडियो चैट भेजकर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है। धमकी देने वाले ने उनकी गाड़ी का नंबर, कारोबार की जगह और उनके मंदिर जाने के समय की जानकारी भी भेजी है। रंगदारी न देने पर उनकी प|ी, दोनों बेटे और भतीजे की हत्या कराने की धमकी दी गई है। उमाशंकर ने इस संबंध में जगन्नाथपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। यह धमकी दुबई के मोबाइल नंबर (+971545920432) से दी गई है। कॉल करने वाले ने खुद को प्रिंस खान बताया है। हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। तकनीकी टीम की मदद ली जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले 8 जून को पॉल ज्वेलर्स के संचालक सुमन पॉल से भी पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। -पेज 18 भी पढ़ें धमकी का तरीका व मोबाइल नंबर एक रंगदारी के लिए व्यवसायियों को धमकी देने का तरीका एक है। रात करीब 12 बजे इन्हें वॉट्सएप पर धमकी भरे मैसेज मिलते हैं। फिर ऑडियो संदेश भेजा जाता है। इसके बाद वॉट्सएप पर कॉल कर धमकी दी जाती है। फोन करने वाला खुद को प्रिंस खान बताता है। हाल में जितने व्यवसायियों को धमकी मिली है, सभी इसी मोबाइल नंबर (+971545920432) से दिए गए हैं।
Source link