Last Updated:
PM Narendra Modi with Kids: प्रधानमंत्री कार्यालय के नए परिसर सेवा तीर्थ में उस वक्त बेहद खुशनुमा माहौल हो गया जब पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने दो बेहद नन्हे और प्यारे बच्चे पहुंचे. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा करते हुए इन नन्हे मेहमानों को बड़े प्यार से अपना “दो युवा दोस्त” बताया है.
ऑफिस की व्यस्तता के बीच बचपन का दीदार: पीएम मोदी के व्यस्ततम कामकाजी शेड्यूल के बीच जब ‘सेवा तीर्थ’ में इन दो नन्हे मेहमानों की एंट्री हुई, तो वहां का माहौल पूरी तरह बदल गया. देश के प्रधानमंत्री देश की फिक्र छोड़कर कुछ पल के लिए पूरी तरह से बाल-सुलभ आनंद में डूब गए.
दो युवा दोस्त और पीएम मोदी का खास रिश्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन बच्चों के साथ बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें खुद साझा कीं. उन्होंने बेहद आत्मीयता और सम्मान के साथ इन मासूम बच्चों को अपने “दो युवा दोस्त” (Two young friends) कहकर संबोधित किया.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।