भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

देवघर में स्कूल वैन-पिकअप की टक्कर, बच्ची की मौत:एमडी एकेडमी के 6...




देवघर जिले के चितरा-नारगी मेन रोड पर मंझलीबाद के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में एमडी एकेडमी की एक स्कूली बच्ची की मौत हो गई। हादसा स्कूल वैन और पिकअप वैन की आमने-सामने से हुई। टक्कर में स्कूल वाहन में सवार करीब आधा दर्जन बच्चे घायल हो गए। इनमें दो बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… जानकारी के अनुसार, नारगी मोड़ स्थित एमडी एकेडमी में मंगलवार को छुट्टी होने के बाद स्कूल वाहन बच्चों को उनके घर पहुंचाने के लिए निकला था। इसी दौरान मंझलीबाद के पास सामने से तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने स्कूल वैन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूल वैन में सवार कई बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों को वाहन से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। इलाज के दौरान बच्ची ने तोड़ा दम, 2 बच्चे गंभीर हादसे के तुरंत बाद सभी घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान एक बच्ची ने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, हादसे में घायल दो अन्य बच्चों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर के कुंडा स्थित नृसिंह अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायल बच्चों का भी अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचने लगे। कुछ ही देर में अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। अपने बच्चों को घायल अवस्था में देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की परिस्थितियों की जानकारी जुटानी शुरू की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top