भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

दो सरकारी विद्यालयों में ताला तोड़कर सामानों की चोरी



मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो पंचायत स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय निलकोठी और प्राथमिक विद्यालय बांक में रविवार रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। लगातार विद्यालयों को निशाना बनाए जाने से शिक्षकों, ग्रामीणों और विद्यालय प्रबंधन में चिंता बढ़ गई है। निलकोठी विद्यालय में चोरों ने दो तालों को तोड़कर दो कुर्सियां, करीब 30 किलोग्राम चावल और एक जग चोरी कर लिया। विद्यालय परिसर में शराब पीने के बाद चोरों ने प्लास्टिक के गिलास इधर-उधर फेंक दिए। विद्यालय की सचिव पूर्णिमा कुमारी के अनुसार विद्यालय में अबतक आठ बार चोरी हो चुकी है। वहीं, प्राथमिक विद्यालय बांक के भोजनालय का ताला तोड़कर चोरों ने वहां रखा सामान निकालकर खाना बनाया और खाने के बाद जूठे बर्तन व अन्य सामान परिसर में ही फेंककर फरार हो गए। सोमवार सुबह विद्यालय सचिव प्रभाकर झा के पहुंचने पर घटना का पता चला। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों विद्यालय सड़क किनारे और गांव से बाहर स्थित हैं। यहां अक्सर असामाजिक तत्वों के पहुंचने की शिकायत मिलती रहती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top