भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धनबाद में प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग:बोकारो के प्रेमी...




दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल अंतर्गत महुदा-भोजुडीह रेलखंड पर एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दर्दनाक घटना में 21 वर्षीय युवक श्रीकांत देशवाली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका सरस्वती कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब महुदा से भोजुडीह की ओर जा रहे एक लाइट इंजन के लोको पायलट ने बारकी पुल के समीप ट्रैक पर दोनों को घायल अवस्था में देखा। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय थाना की टीम मौके पर पहुंची। पहचान पत्र से हुई शिनाख्त, परिवार में पसरा मातम पुलिस को घटनास्थल से मिले पहचान पत्रों के आधार पर मृतक की पहचान बोकारो जिले के डूमरदाहा निवासी रथु देशवाली के पुत्र श्रीकांत देशवाली के रूप में हुई। वहीं घायल युवती की पहचान धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटालडीह ब्राह्मणडीहा निवासी दीपन रजवार की पुत्री सरस्वती कुमारी के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं युवती के परिजन उसकी हालत देखकर गहरे सदमे में हैं। वेंटिलेटर पर युवती, इलाज जारी गंभीर रूप से घायल सरस्वती को धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज सर्जिकल आईसीयू में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है। बताया जा रहा है कि घायल अवस्था में भी वह बार-बार ऑक्सीजन मास्क हटाने की कोशिश कर रही है। पूछताछ के दौरान चुप्पी साध लेती है। पुलिस को उसके बयान का इंतजार है, जिससे घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रेम प्रसंग की चर्चा, जांच के बाद होगा खुलासा जानकारी के अनुसार दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। वे रविवार से ही अपने-अपने घरों से लापता थे। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की कोशिश की आशंका जताई जा रही है। घटना के कारण अप लाइन पर रेल परिचालन भी प्रभावित हुआ। भुवनेश्वर-आनंद विहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस को तलगड़िया स्टेशन पर करीब दो घंटे 19 मिनट तक रोकना पड़ा। थाना प्रभारी पवनचंद्र पाठक ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच जारी है। युवती के बयान के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top