![]()
धनबाद के बरोरा थाना क्षेत्र में हुए तुलेश्वर नोनियां हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतक के मंझले बेटे विजय नोनियां ने ही भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) में पिता की नौकरी पाने के लिए हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि विजय ने अखिलेश मल्लाह और अमित कुमार सिंह को 10 लाख रुपए की सुपारी दी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ड्यूटी से लौटते वक्त तुलेश्वर नोनियां की हत्या की गई ताकि अनुकंपा पर बेटे को बीसीसीएल में जॉब मिल जाए। झाड़ी के पास मिला था शव
ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने बताया कि पुलिस को 20 जून की सुबह लगभग 4:45 बजे चौकीदार के जरिए सूचना मिली थी कि चिटाही से बरोरा जाने वाली पीसीसी सड़क के किनारे झाड़ी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। बरोरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। मृतक की पहचान तुलेश्वर नोनियां के रूप में हुई थी। पत्थर से कुचलकर हत्या की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर खून लगा पत्थर भी बरामद
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून लगा पत्थर, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, खून लगे कपड़े, गमछा और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
Source link