भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

धालभूमगढ़ में 11 पंचायतों में शिविर लगा की गई मनरेगा श्रमिकों की...



धालभूमगढ़ | झारखंड सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत धालभूमगढ़ प्रखंड में वीबीजी राम जी एक्ट, 2025 के क्रियान्वयन को लेकर सभी 11 पंचायतों में विशेष शिविर लगाए गए। प्रखंड विकास पदाधिकारी के आदेश पर मनरेगा के तहत काम कर रहे सभी सक्रिय श्रमिकों की एनएमएमएस ऐप से ई-केवाईसी कराई गई। प्रखंड क्षेत्र में कुल 8598 कार्यरत श्रमिक कार्ड हैं। प्रखंड कार्यालय की सूची के अनुसार लंबित ई-केवाईसी का लक्ष्य चुकरीपाड़ा पंचायत में 70, जुगीशोल में 111, जूनबनी में 36, कानास में 33, कोकपाड़ा में 19, कोकपाड़ा-नरसिंहगढ़ में 28, मौदाशोली में 65, महुलीशोल में 30, नूतनगढ़ में 39, पावड़ा-नरसिंहगढ़ में 42 तय किया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top