बोकारो | माराफारी थाना पुलिस ने वर्ष 2019 के एक मामले में फरार चल रहे धोखाधड़ी के प्राथमिक आरोपी वैभव मिश्रा को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी वैभव मिश्रा उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कोतवाली शहर थाना स्थित उचा थोक (देवखल बाबा मंदिर के समीप) का रहने वाला है, पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने धोखाधड़ी और छल-कपट का सहारा लेकर इस मामले के वादी के खाते से अपने खाते में एक लाख 60 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिया था। इस संबंध में माराफारी थाना में कांड संख्या 56/2019 दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से की गई छापेमारी के दौरान आरोपी को 8 अगस्त को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद, हरदोई न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड लेकर सोमवार को उसे बोकारो लाया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Source link