भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नई शिक्षा नीति को समझें, छात्र-छात्राओं पर विषय चयन का दबाव न...




सिटी रिपोर्टर | बोकारो एमजीएम हायर सेकेंड्री स्कूल, सेक्टर-4 एफ में शनिवार को अभिभावक परिचय सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य फादर डॉ. जोशी वर्गीस ने किया। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, जिन्हें अभिभावकों के लिए समझना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि माता-पिता बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करें और उनकी रुचि के अनुसार विषय चुनने की स्वतंत्रता दें। सत्र में विषय विशेषज्ञों ने सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में होने वाले बदलावों की जानकारी दी। बताया गया कि वर्ष 2027 से 10वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होगी। पहला चरण फरवरी-मार्च और दूसरा चरण मई-जून में होगा। दोनों परीक्षाएं पूरे सिलेबस पर आधारित रहेंगी। अंक सुधारने के इच्छुक विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकेंगे। अंतिम मार्कशीट में दोनों परीक्षाओं में प्राप्त सर्वोत्तम अंक शामिल किए जाएंगे। विशेषज्ञों ने 75 प्रतिशत उपस्थिति की अनिवार्यता, बच्चों के स्वास्थ्य, खान-पान और भावनात्मक विकास पर भी चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की समान रूप से महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मौके पर उप प्राचार्य राखी बनर्जी, हेडमिस्ट्रेस सपना जोशी, शिक्षिका ममता कुमारी, संगीता सिंह, चंदा कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top