भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नक्सली का सहयोगी धराया खाना व सामग्री पहुंचाता था



पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे नक्सली मनोहर गंझू के सहयोगी कुलदीप गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार कुलदीप गंझू लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग गांव का निवासी है। थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि अभियुक्त का नजदीकी संबंध वर्ष 2023 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नक्सली अमर सिंह भोक्ता से था। बाद में उसका संपर्क मनोहर गंझू से हो गया और वह उसके लिए भोजन सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराता था। पुलिस का दावा है कि कुलदीप क्षेत्र में मनोहर गंझू और ठेकेदारों के बीच लेवी के समझौते कराने का काम भी करता था, जिससे उसने इलाके में अपना प्रभाव बना रखा था। पुलिस के अनुसार वह पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामलों में जेल जा चुका है। कार्रवाई में चतरा और लावालौंग पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में नक्सलियों और उन्हें संरक्षण देने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। इधर, बता दें कि कुलदीप की गिरफ्तारी लावालौंग थाना कांड संख्या 63/2022 (दिनांक 18 नवंबर 2022) के तहत की गई है। जिसमें उसके खिलाफ सीएलए एक्ट की धारा 17 एक और दो के तहत मामला दर्ज है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top