![]()
धालभूमगढ़| नरसिंहगढ़ स्थित ऐतिहासिक राजबाड़ी परिसर में सोमवार से न्यू वाणी वन्दना संघ के तत्वावधान में भव्य 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र हरे कृष्ण, हरे राम के महामंत्र से गुंजायमान हो उठा है और चारों तरफ भक्ति का माहौल है। हरिनाम संकीर्तन को सुनने और प्रभु भक्ति में लीन होने के लिए आस-पास के क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु नरसिंहगढ़ राजबाड़ी परिसर पहुँच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि संकीर्तन का समापन 4 जून (गुरुवार) को होगा, जिसमें दधिमहोत्सव (दही हांडी उत्सव) का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस महाप्रसाद और उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस 24 प्रहर महायज्ञ को भव्य और सुरीला बनाने के लिए पश्चिम बंगाल और झारखंड की कई प्रसिद्ध पुरुष एवं महिला कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है। ये सभी मंडलियाँ पूरी निष्ठा के साथ कीर्तन परिवेशन (प्रस्तुति) कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। न्यू वाणी वन्दना संघ के सदस्यों ने नागरिकों और भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आएं।
Source link