भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नवजात का शव फेंकने के मामले में 11 पर केस:अस्पताल संचालक और...




मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) परिसर में नवजात का शव कुत्ते के मुंह में दिखाई देने के मामले में 11 लोगों पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि 16 साल की एक किशोरी का प्रसव एमएमसीएच की सीनियर रेजिडेंट डॉ. स्मृति सिंह कुशवाहा और ओटी स्टाफ की मौजूदगी में हुआ था। एफआईआर में अस्पताल संचालक उत्तम कुमार सिंह, डॉ. स्मृति सिंह कुशवाहा, डॉ. एसके बिंद, मीना, संध्या कुमारी, डॉली शर्मा, रानी और रिंकी समेत आठ लोगों के नाम हैं। तीन अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। मामला मंगलवार को सामने आया, जब एमएमसीएच परिसर में एक कुत्ता नवजात का शव मुंह में दबाकर घूमता दिखा। इसके बाद डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और एसपी कपिल चौधरी ने मामले पर ध्यान दिया। प्रशिक्षु आईएएस ऋतिक मेहता और सदर एसडीएम संजय पांडेय के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई। जांच में पता चला कि नवजात का जन्म एमएमसीएच के पास स्थित उत्तम हॉस्पिटल में हुआ था। इसके बाद दो महिलाएं शव को झोले में लेकर एमएमसीएच परिसर पहुंचीं और पोस्टमार्टम हाउस के पास फेंककर चली गईं। पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज जब्त किए हैं। फुटेज में मंगलवार सुबह 5:46 बजे दो महिलाएं नवजात का शव फेंकती दिखीं। सुबह 6:11 बजे दोनों निजी अस्पताल की ओर लौटती दिखाई दीं। पुलिस किशोरी को सुरक्षित तलाशने और शव फेंकने वाली दोनों महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। नवजात के शव की तलाश भी जारी है। शहर थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top