भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नवडीहा मंडल भाजपा की नई कमेटी घोषित, चार उपाध्यक्ष बनाए गए



नवडीहा | भाजपा गिरिडीह ग्रामीण के जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा की सहमति के बाद नवडीहा मंडल के पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा हुई है। नवडीहा मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की। नई कमेटी की सूची सार्वजनिक की। सुधीर कुमार वर्मा ने कहा कि कमेटी में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास हुआ है। नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाएंगे। आगामी चुनावों को देखते हुए पार्टी को और सशक्त करेंगे। घोषित सूची के अनुसार चार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें विनय कुमार वर्मा, नित्यानंद चौधरी, अंग्रेज हाजरा, पिंकी कुमारी शामिल हैं। महामंत्री की जिम्मेदारी शुभम कुमार, राजेंद्र यादव को मिली है। मंत्री पद पर लालु प्रसाद यादव, नुनुदेव रविदास, सोनी देवी को दायित्व दिया गया है। चुनाव प्रचार और डिजिटल पहुंच को देखते हुए आईटी और सोशल मीडिया टीम भी मजबूत की गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top