भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नवरात्र स्पेशल शॉपिंगः रांची के इन बाजारों में आया लेटेस्ट कलेक्शन, परिवार...


Last Updated:

नवरात्र को लेकर रांची के बाजारों में खास तैयारी दिख रही है. यहां के प्रमुख मार्केट्स में बेहद अनोखा और लेटेस्ट कलेक्शन आ चुका है. लोग अभी से परिवार के साथ विंडो शॉपिंग का मजा ले रहे हैं. कपड़ों की शुरुआत काफी कम दाम से हो रही है. आखिर किन जगहों पर आया है यह नया ट्रेंड?

नवरात्र आने में अभी डेढ़ महीने का समय बाकी है. इसके बावजूद रांची के बाजारों में नया कलेक्शन दिखने लगा है. कई लोग दुकानों पर जाकर विंडो शॉपिंग कर रहे हैं. वे अभी सिर्फ सामान देख रहे हैं और खरीदारी का मन बना रहे हैं.

रांची के पंचवटी प्लाजा, चर्च कॉम्प्लेक्स और रोष्पा टावर में बॉलीवुड स्टाइल का लेटेस्ट कलेक्शन आया है. आप यहां जाकर कपड़े देख सकते हैं और बाद में खरीदारी तय कर सकते हैं. चर्च कॉम्प्लेक्स की बात करें तो यहां ‘करीना फैशन’ से लेकर ‘बिग शॉप’ जैसे कई विकल्प मौजूद हैं.

करीना फैशन के मैनेजर तरुण ने बताया कि यहां अनारकली और काफ्तान का लेटेस्ट कलेक्शन मौजूद है. इसके अलावा प्लाजो सेट और को-ऑर्ड (Co-ord) सेट के भी नए डिजाइन हैं. यहां केवल बॉलीवुड स्टाइल के कपड़े मिलते हैं. कपड़ों की शुरुआती कीमत ₹2,000 है, जो अधिकतम ₹10,000 तक जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रोष्पा टावर में भी कई दुकानें हैं. यहां के ‘क्लॉथिंग हाउस’ के संचालक राहुल ने बताया कि उनके पास सभी तरह के डिजाइनर आउटफिट उपलब्ध हैं. नवरात्रि को ध्यान में रखकर अष्टमी और नवमी के लिए खास कपड़े तैयार किए गए हैं. अष्टमी के लिए सफेद और लाल रंग की खूबसूरत डिजाइनर साड़ियां हैं. वहीं डांडिया नाइट के लिए घाघरा चोली का खास कलेक्शन है.

आप पंचवटी प्लाजा भी जा सकते हैं. यहां सांवरिया, राम दरबार और साक्षी जैसे कई स्टोर हैं. एक ही परिसर में आप 5 से 6 दुकानों पर जाकर खरीदारी कर सकते हैं. राम दरबार के संचालक राम ने बताया कि उनके पास हर दूसरे दिन नया स्टॉक आता है. बेल्ट साड़ी और कोट साड़ी जैसे यूनिक कलेक्शन सिर्फ यही मिलते हैं. यहां साड़ियों की शुरुआती कीमत ₹2,500 है.

अगर आप साड़ी के शौकीन हैं तो सांवरिया आ सकते हैं. सांवरिया के संचालक प्रदीप ने बताया कि यहां ₹1,500 से साड़ियों की रेंज शुरू होती है. सिल्क और कॉटन जैसे हर फैब्रिक में लेटेस्ट और डिजाइनर कलेक्शन उपलब्ध हैं. यहां कोई भी डिजाइन रिपीट नहीं किया जाता. इसके अलावा डांडिया नाइट के लिए खास ‘रामलीला स्पेशल’ घाघरा-चोली कलेक्शन भी है. जिसमें सिर्फ मिरर वर्क किया गया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top