जामताड़ा| जिले के सभी प्रखंडों के हाट-बाजार, विद्यालय, चौक-चौराहों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एलईडी वैन, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर एवं बुकलेट के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है। इस दौरान ऑडियो-वीडियो संदेशों का प्रसारण कर आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकार नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर रहे हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया जाए और समाज को इस बुराई से मुक्त करने की दिशा में सामूहिक प्रयास को मजबूत किया जाए।
Source link