भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नशे से दूर रहने के लिए विद्यार्थियों को किया गया जागरूक




प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र, बारियातू के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को मुख्यालय स्थित परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय एवं आदर्श मध्य विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सेवा केंद्र की बहन गुड़िया एवं बीके चंद्रेश ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी। उन्होंने इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मेडिकल विंग एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से दादी प्रकाशमणि की स्मृति में देश के 10 करोड़ लोगों को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दोनों विद्यालयों में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान दोनों विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने की शपथ ली। उन्होंने दूसरों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। इधर, रक्षा बंधन पर्व के अवसर पर बहन गुड़िया ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पासवान एवं अंचलाधिकारी कोकिला कुमारी को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने उनके सफल एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर उन्होंने ईश्वरीय विश्वविद्यालय की आध्यात्मिक संदेश पत्रिका भी भेंट की।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top