भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नहीं रहे बाबा बासुकीनाथ के अनन्य सेवक शोखी कुंवर, 100 साल की...




दुमका| बासुकीनाथ मंदिर की सदियों पुरानी परंपराओं को सहेजने वाले और बाबा के अनन्य भक्त शोखी कुंवर का 100 वर्ष से अधिक की आयु में निधन हो गया। मंगलवार, 24 नवंबर को रानी सोनामति खेतौरी धर्मशाला प्रांगण, बासुकीनाथ में उनकी शोक सभा आयोजित की गई। सभा में दो मिनट का मौन रखकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। शोक सभा में पूर्व राज्यसभा सांसद अभय कांत प्रसाद, समाज सेवी राजेश कुमार सिंह ,रामजीवन माझी अधिवक्ता शसहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और दिवंगत को श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों ने कहा कि दिवगत महादेव भक्त शोखी कुवर रानी सोनावती हडवा स्टेट से ताल्लुक रखते थे और मंदिर के विधिकारी के रूप में सेवा देते थे। उम्र के सौ बसंत पार करने के बाद भी बाबा के प्रति उनकी आस्था अडिग रही। वे सुबह मंदिर खुलने से लेकर शाम को कपाट बंद होने तक मंदिर में ही रहकर आराम करते थे। मंगलवार की विशेष पूजा के सामान, फूल, बेलपत्र और नाग मुकुट के साथ-साथ दूर-दराज से कमल फूल मंगाकर सजाने का काम भी वे करते थे। इस कार्य में वे निपुण थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top