भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी:झामुमो-कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन सही, निर्दलीय परिमल नाथवानी पर...




राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार को हुए नामांकन पत्रों की जांच में एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी के पर्चे में त्रुटियां मिलने की बात सामने आई है। इसके बाद उनके नामांकन को होल्ड पर रख दिया गया है। उन्हें आपत्तियों पर जवाब देने के लिए बुधवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया गया है। वहीं झामुमो प्रत्याशी बैजनाथ राम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा के नामांकन सही पाए गए। कांग्रेस प्रत्याशी की ओर से पार्टी के विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने रिटर्निंग अफसर विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत प्रसाद को लिखित रूप से आपत्ति दर्ज कराई। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2008 के राज्यसभा चुनाव में इनका नाम परिमल नाथवानी था तो फिर 2026 में ये नाथवानी परिमल कैसे हो गए। नामांकन पत्र में प्रत्याशी के अविभाजित परिवार से संबंधित जानकारी वाला कॉलम भी अधूरी है। वहीं प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों से जुड़े कॉलम में भी अधूरी जानकारी दी गई है। इस शिकायत की जानकारी मिलते ही परिमल नाथवानी विधानसभा पहुंचे और आपत्तियों का जवाब दिया। इसके बाद रिटर्निंग अफसर ने केंद्रीय चुनाव आयोग से परामर्श मांगते हुए इसे होल्ड पर रख दिया। गौरतलब है कि नाथवानी ने नामांकन पत्र में लगाए स्टांप ड्यूटी में अपना नाम परिमल नाथवानी लिखा है। जबकि नामांकन पत्र में नाथवानी परिमल लिखा है। कोनगाड़ी ने नामांकन पत्र में इन बिंदुओं पर जताई आपत्ति नाथवानी बोले- आप​त्तियों का जवाब दे दिया गया है कांग्रेस विधायक की आपत्तियों पर परिमल नाथवानी ने कहा कि उन्होंने इन आपत्तियों का जवाब दे दिया है। बुधवार सुबह उनके वकील फिर रिटर्निंग अफसर को सारी सही सूचनाएं उपलब्ध करा देंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी की आपत्तियों पर परिमल नाथवानी को बुधवार सुबह 11 बजे तक जवाब देने का समय दिया गया है। आठ जून को दाखिल किया था नामांकन परिमल नाथवानी ने आठ जून को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। उन्हें एनडीए विधायकों का समर्थन प्राप्त है। नामांकन के दौरान उन्हें समर्थन देने वाले सभी विधायक मौजूद थे। झामुमो और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भी सोमवार को ही पर्चा दाखिल किया था। क्या भाजपा का सुरक्षा कवच बचाएगा नामांकन: बघेल छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर परिमल नाथवानी के नामांकन पत्र पर सवाल उठाया।-कहा कि नाथवानी के नामांकन पत्र में त्रुटि होने की सूचना है। इस संबंध में की गई शिकायत पर सुनवाई चल रही है। अब यह देखना होगा कि वे इसलिए चुनाव मैदान में बने रहते हैं क्योंकि उन्हें भाजपा का सुरक्षा कवच प्राप्त है, या फिर उन पर भी वही नियम लागू होंगे जो अन्य उम्मीदवारों पर लागू होते हैं। यदि नियमों का निष्पक्ष पालन हुआ तो अनैतिकता की हार होगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top