भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

निशा भगत मौत मामले में CBI का पहला एक्शन, 8 घंटे तक...


Last Updated:

Nisha Bhagat death case CBI investigation: झारखंड की आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. मंगलवार को सीबीआई की छह सदस्यीय टीम ने रांची स्थित मुख्य आरोपी अजय तिर्की के आवास पर दबिश दी. इस दौरान टीम ने कई दस्तावेज जब्त किए और अजय तिर्की का बयान भी दर्ज किया. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िए.

निशा भगत मौत मामले में CBI का पहला एक्शन, 8 घंटे तक अजय तिर्की के घर छापेमारीZoom

झारखंड में निशा भगत मौत मामले की CBI जांच शुरू, अजय तिर्की के घर से मिले कई दस्तावेज

रांची. निशा भगत की मौत की जांच अपने हाथ में लेने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई (CBI)ने मंगलवार को पहली बड़ी कार्रवाई की. सीबीआई की छह सदस्यीय टीम अजय तिर्की के आवास पहुंची और वहां करीब 8 घंटे तक जांच की. इस दौरान घर में मौजूद कई दस्तावेजों की पड़ताल की गई. टीम कुछ महत्वपूर्ण कागजात अपने साथ ले गई है. जांच के दौरान अजय तिर्की से भी पूछताछ की गई और उनका बयान दर्ज किया गया. मिली जानकारी के अनुसार, सीबीआई की टीम फिलहाल उपलब्ध दस्तावेजों और बयानों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. जरूरत पड़ने पर आरोपी को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है.

8 घंटे तक चली छापेमारी और पूछताछ

सीबीआई की टीम ने आरोपी अजय तिर्की के आवास पर करीब 8 घंटे तक गहन तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान टीम ने घर के कोने-कोने की जांच की और मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए. जांच अधिकारियों ने अजय तिर्की से लंबी पूछताछ कर उनका बयान भी दर्ज किया है. सूत्रों के मुताबिक, जब्त किए गए कागजातों की जांच के बाद एजेंसी जल्द ही अजय तिर्की को दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है.

सोशल मीडिया लाइव में लगाए थे गंभीर आरोप

मालूम हो कि आदिवासी अधिकारों के लिए आवाज उठाने वाली सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की बीते 6 नवंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. अपनी मौत से ठीक पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे. निशा ने अपने वीडियो में भूमि माफियाओं, कुछ सरकारी अधिकारियों और पुलिस की कथित निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए थे. इसके बाद उनकी मौत को लेकर कई सवाल खड़े हुए और परिवार के साथ कई सामाजिक संगठनों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई थी.

राजनीतिक विवाद के बाद हुई थी सीबीआई की सिफारिश

निशा भगत की मौत के बाद पूरे झारखंड में राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भारी विवाद का रूप ले लिया था. विपक्षी दल भाजपा और कई आदिवासी संगठनों ने निष्पक्ष न्याय के लिए मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग तेज कर दी थी. बढ़ते दबाव और मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 11 नवंबर को इस केस की जांच सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी, जिसका मृतका के पिता ने भी स्वागत किया था. अब केंद्रीय एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है और अजय तिर्की के आवास पर हुई पहली कार्रवाई के बाद मामले में आगे की जांच और पूछताछ पर नजर रहेगी.



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top