![]()
साहिबगंज के नींबू पहाड़ में हुए करीब 1500 करोड़ रुपए के अवैध पत्थर खनन मामले की जांच में अब दिल्ली सीबीआई की भी एंट्री हो गई है। पहले से सीबीआई रांची की टीम इसमें जांच कर रही है। माना जा रहा है कि दिल्ली की टीम जुड़ने का मतलब बड़े स्तर पर जांच होना है। यह मामला वैसे भी हाई प्रोफाइल है। दिल्ली की टीम आने से यह संदेश जाता है कि जांच केंद्रीय निगरानी में है। नींबू पहाड़ मामला पहले से राजनीतिक रूप से संवेदनशील रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा राज्य सरकार की याचिका खारिज किए जाने के बाद से ही सीबीआई इस मामले में एक्शन मोड में है। खनन स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया है। साहिबगंज के नींबू पहाड़ क्षेत्र में वर्ष 2016 से बड़े पैमाने पर अवैध खनन होने की बात सामने आई है, जो लगभग 1000 से 1500 करोड़ रुपए का घोटाला माना जा रहा है। जांच के दौरान सीबीआई की टीम ने खनन अधिकारियों (डीएमओ) और अमीन को साथ लेकर अवैध खदानों की गहराई और क्षेत्रफल की मापी करवाई है। टीम ने जिला खनन विभाग को तलब कर माइनिंग लीज और अवैध उत्खनन से जुड़े अहम दस्तावेज़ों को अपने कब्जे में लिया था। झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने नवंबर 2023 में प्राथमिकी दर्ज की थी।
Source link