![]()
देश भर में रविवार को नीट यूजी की परीक्षा होनी है। पूर्व के परीक्षा में क्वेश्चन लीक की घटना के बाद नेशनल मेडिकल कमिशन ने एहतियात के तैयार पर कड़े निर्देश दिए हैं। रिम्स के डीन स्टूडेंट वेलफेयर ने नोटिस जारी करते हुए रिम्स हॉस्टल में रहने वाले सभी छात्रों के लिए अटेंडेंस अनिवार्य कर दिया है। नोटिस के अनुसार, डीन एकेडमिक और नेशनल मेडिकल किमशन के निर्देश पर छात्रों को रविवार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करनी होगी। अनुपस्थित रहने पर एनएमसी नियमों के तहत कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। इस आदेश के बाद डॉक्टरों और छात्रों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कुछ डॉक्टरों ने इसे सरासर गलत बताते हुए कहा कि किसी एक छात्र की गलती के लिए पूरे हॉस्टल के छात्रों को सजा देना कहीं से उचित नहीं है। यह छात्रों के मौलिक अधिकार का हनन है।
Source link