भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पंचायत उपबंध पर एक दिवसीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, पेसा के सफल क्रियान्वयन...



चाईबासा| वनपाल प्रशिक्षण सभागार-चाईबासा में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली-2025 पर एक दिवसीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ शहीद पोटो हो तथा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उक्त बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, 18 प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, डीपीएम, सभी प्रखंडों से सम्मानित मुंडा तथा मानकीगण, नागरिक समाज के बुद्धिजीवी, पंचायती राज के सभी कर्मी मौजूद रहे। राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में सुधीर पाल, राज्य पेसा समन्वयक, ने पेसा नियमावली, अनुपालन हेतु अब तक की गई पहल, तथा पेसा अधिनियम से संबंधित जानकारी दी। उपस्थित प्रतिभागियों के प्रश्नों के विस्तृत जवाब दिए गए। उक्त के क्रियान्वयन में आ रही बातों पर भी चर्चा की गई। सभी की भागीदारी से पेसा का सफल क्रियान्वयन करने का प्रण लिया गया। कार्यक्रम में श्री पाल के साथ रिसोर्स पर्सन सुशांत कर ढोके तथा मनोज कुमार सोय भी उपस्थित रहे। सरायकेला| आदित्यपुर दिंदली बस्ती स्थित शिव मंदिर परिसर में 8 और 9 जून को दो दिवसीय चड़क पूजा महोत्सव आयोजित किया गया है। इसकी शुरुआत 8 नवंबर को रात्रि समय में कालिका घट के द्वारा भोले बाबा जलाभिषेक होगा। जबकि रात्रि में सरायकेला शैली में छऊ नृत्य का कार्यक्रम होगा। चड़क पूजा का मुख्य आकर्षण रोजनी फोड़ा का कार्यक्रम है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top