भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों ने दाखिल...



रांची | पंजाबी हिंदू बिरादरी रांची के सत्र 2026-28 के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गई। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरने वाले प्रत्याशियों में मदन सेन कुजारा, कुणाल अजमानी, संजय मिनोचा और संदीप नागपाल शामिल हैं। बिरादरी के इतिहास में पहली बार अध्यक्ष पद के लिए इतने उम्मीदवार सामने आए हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र चुनाव समिति के चेयरपर्सन मुकुल तनेजा को विधिवत रूप से जमा किया। संस्था के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों एवं पारदर्शिता के साथ सफलता के साथ संपन्न होंगे। मौके पर चुनाव अधिकारी अमित कुमार मौजूद थे।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top