भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पटाखा विक्रेताओं ने बिक्री स्थल का विरोध किया:कोडरमा प्रशासन ने झुमरीतिलैया के...




दीपावली पर पटाखों की सुरक्षित बिक्री और इस्तेमाल के लिए कोडरमा जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने झुमरीतिलैया के पटाखा विक्रेताओं के लिए सदर प्रखंड मैदान में अस्थायी दुकानें लगाने का फैसला किया है। वहीं, विक्रेता इस फैसले का विरोध कर रहे हैं। प्रशासन ने कहा है कि पटाखा बिक्री के लिए तय सुरक्षा और पर्यावरण के नियमों का पालन करना जरूरी है। भीड़भाड़ वाले इलाकों में पटाखे बेचने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। ग्राहक मैदान तक नहीं पहुंचेंगे और बिक्री घटेगी: व्यापारी व्यापारियों का कहना है कि प्रखंड मैदान में दुकान लगाने से उन्हें परेशानी होगी। उनके मुताबिक, दीपावली के लिए पटाखों की बिक्री शुरू हो चुकी है और यह छठ तक चलेगी। व्यापारियों ने कहा कि गांवों से आने वाले ज्यादातर ग्राहकों को बाजार की दुकानों की जानकारी है। उन्हें आशंका है कि ग्राहक मैदान तक नहीं पहुंचेंगे और उनकी बिक्री घटेगी। उन्होंने प्रशासन से स्थायी दुकानों में पटाखे बेचने की अनुमति देने की मांग की है। निर्धारित स्थल पर ही पटाखों की बिक्री के निर्देश 2 नवंबर को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी निर्मल सोरेन की अध्यक्षता में पटाखा विक्रेताओं की बैठक हुई थी। बैठक में बताया गया था कि झुमरीतिलैया नगर परिषद क्षेत्र में ब्लॉक मैदान को पटाखा बिक्री के लिए चुना गया है। जिला प्रशासन ने सभी पटाखा विक्रेताओं को निर्देश दिया था कि वे केवल निर्धारित स्थल पर ही अपनी दुकानें लगाकर पटाखों की बिक्री करें। साथ ही, सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में पटाखों की बिक्री के लिए उपयुक्त स्थलों को चिह्नित करने का भी निर्देश दिया गया था।
जिला प्रशासन के आदेश और पटाखा व्यवसाइयों की नाराजगी के बीच इन सब को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। एक दिवसीय दौरे पर कोडरमा पहुंचे पूर्व विधायक अमर बाउरी ने कहा कि दीपावली दो दिनों का त्योहार है।

ऐसे में छोटे-छोटे व्यापारी कम पूंजी लागाकर अपनी दुकानें चलाते हैं। लेकिन झारखंड सरकार द्वारा नए-नए फरमान जारी कर उनकी आय पर भी ग्रहण लगाने में लगी हुई है।

उन्होंने कहा कि यह सरकार हिंदुओं के सभी त्योहारों में इसी प्रकार के आदेश लाकर उन्हें परेशान करने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें ऐसे आदेश जारी करने होते हैं तो एक वर्ष पूर्व ही इसकी घोषणा क्यों नहीं कर देते।

इधर, इन सब के बीच झुमरीतिलैया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अंकित गुप्ता ने पटाखों को चिन्हित स्थल पर ही बिक्री किए जाने को लेकर एक आदेश जारी किया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top