भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पतरातू को ‘रिवरसाइड हेरिटेज’ श्रेणी में मिला सिल्वर बनयान अवॉर्ड



झारखंड के प्रमुख पर्यटन गंतव्य पतरातू को ‘द वीक हेरिटेज अवॉर्ड्स 2026’ के तहत ‘रिवरसाइड हेरिटेज’ श्रेणी में प्रतिष्ठित सिल्वर बनयान अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। नई दिल्ली के प्रधानमंत्री संग्रहालय में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में झारखंड के पर्यटन सचिव मुकेश कुमार और निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। प्राकृतिक सौंदर्य और आधुनिक सुविधाओं से लैस पतरातू जलाशय को यह राष्ट्रीय सम्मान मिलने से राज्य के पर्यटन विकास को बढ़ावा मिला है। सरकार का उद्देश्य आधारभूत संरचना के विस्तार के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करना है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top