भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की शख्स ने बेरहमी से की हत्या,...


Last Updated:

टाटानगरी जमशेदपुर से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई. जहां एक पिता ने पत्नी, गर्भवती शादीशुदा बेटी और बेटे की हत्या कर दी. घटना से इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उससे पूछताछ की जा रही है.

जमशेदपुर में पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की शख्स ने बेरहमी से की हत्याZoom

जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर.

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई. जहां एक सनकी ने अपने पूरे परिवार की हत्या कर दी. पत्नी, शादीशुदा गर्भवती बेटी और बेटे को धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. आरोप है कि हैवान ने कुल्हाड़ी और हथौड़े से हैवानियत को अंजाम दिया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. मामले की जांच की जा रही है.

जमशेदपुर के सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया. एग्रीको रोड नंबर-2 स्थित टाटा स्टील क्वार्टर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी, गर्भवती बेटी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी. इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. पुलिस ने आरोपी पति रविंद्र प्रसाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

फैल गई सनसनी
मृतकों की पहचान पत्नी सरिता सिंह, शादीशुदा गर्भवती बेटी सुप्रिया और बेटे अभिषेक के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुल्हाड़ी और हथौड़े से हमला कर तीनों की हत्या की. घटना इतनी भयावह थी कि जिसने भी मौके का मंजर देखा, उसकी रूह कांप उठी. स्थानीय लोगों के मुताबिक घर से चीख-पुकार की आवाज आने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी.

पारिवारिक विवाद बना वजह
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और टाटा स्टील प्लांट (TSP) की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची. पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और हत्या में इस्तेमाल हथियारों को कब्जे में लिया. शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. इस ट्रिपल मर्डर की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल के बाहर जमा हो गए.

फूटकर रो पड़ीं विधायक
स्थानीय विधायक पूर्णिमा दास साहू भी मौके पर पहुंचीं और पीड़ित परिवार के बारे में जानकारी ली. घर के अंदर का भयावह दृश्य देखकर वह भावुक हो गईं और फूट-फूट कर रोने लगीं. इलाके के लोगों का कहना है कि परिवार सामान्य दिखता था और किसी को अंदाजा नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

कहानी सुनने, गुनने और लिखने का शौकीन. शुद्ध कीबोर्ड पीटक. माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से शिक्षा-दीक्षा. द सूत्र, खबरिया न्यूज़, दैनिक नई दुनिया (अखबार) से सीखते हुए हाल मुकाम News18 है. 5 साल से पत्रकार…और पढ़ें



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top