भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में आज भी 2 रुपये में मिलता है समोसा, 26 साल...


होमफोटोलाइफ़फूड

पलामू में आज भी 2 रुपये में मिलता है समोसा, 26 साल से परोस रहे घर जैसा स्वाद

Last Updated:

Palamu Famous Mini Samosa Shop: मेदिनीनगर के सुदना पुलिस लाइन रोड पर आजादनगर के पास समोसे की एक ऐसी दुकान है, जहां आज भी सिर्फ 2 रुपये में गर्मागर्म मिनी समोसा मिलता है. यह दुकान करीब 26 साल पुरानी है और पहले यहां समोसा 1 रुपये में मिलता थो जो अब 2 रुपये हो गया है. हालांकि कीमत कोई भी हो, ग्राहकों के प्यार में कोई कमी नहीं आयी.

आज कल के इस महंगाई के इस दौर में जहां एक समोसे की कीमत 5 से 10 रुपये या उससे अधिक हो चुकी है, वहीं पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के सुदना पुलिस लाइन रोड स्थित आजादनगर के पास एक ऐसी दुकान है, जहां आज भी सिर्फ 2 रुपये में गर्मागर्म मिनी समोसा मिलता है. कम कीमत और बेहतरीन स्वाद के कारण यह दुकान वर्षों से लोगों की पसंद बनी हुई है.

बता दें कि मिनी समोसा दुकान की शुरुआत करीब 26 वर्ष पहले अनिल जायसवाल ने एक छोटे से ठेले पर की थी. उस समय एक समोसा मात्र 1 रुपये में बेचा जाता था, वर्षों तक यही कीमत बरकरार रही. बढ़ती महंगाई और कच्चे माल की लागत बढ़ने के बाद वर्ष 2026 में पहली बार इसकी कीमत बढ़ाकर 2 रुपये प्रति समोसा की गई.

वर्तमान में इस दुकान का संचालन डब्लू जायसवाल कर रहे हैं, जो पिछले आठ वर्षों से अपने पिता के व्यवसाय को आगे बढ़ा रहे हैं. आज भी समोसे घर पर ही तैयार किए जाते हैं. छोटे आकार के इन मिनी समोसों का स्वाद और कुरकुरापन ही ग्राहकों को बार-बार यहां आने के लिए आकर्षित करता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

दुकानदार के अनुसार प्रतिदिन करीब 1000 मिनी समोसों की बिक्री होती है. शाम होते ही दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लग जाती है. आसपास के लोगों के अलावा दूर-दराज से आने वाले लोग भी यहां समोसे का स्वाद लेने पहुंचते हैं.

डब्लू ने यह बताया कि यहां समोसे के साथ मिलने वाली चटनी इसकी सबसे बड़ी खासियत है. सामान्य दिनों में ताजी धनिया की चटनी परोसी जाती है, जबकि बरसात के मौसम में चना और मूंगफली मिलाकर विशेष चटनी तैयार की जाती है. इसके अलावा 20 रुपये में पांच मिनी समोसों की स्वादिष्ट चाट और 15 रुपये में दो पीस ब्रेड चॉप भी ग्राहकों को दिया जाता है.

इस दुकान की पहचान अब सिर्फ मेदिनीनगर तक सीमित नहीं रही. पलामू के विभिन्न इलाकों के अलावा गढ़वा जिले से भी लोग यहां मिनी समोसे का स्वाद लेने पहुंचते हैं. कई ग्राहक अपने परिवार और दोस्तों के लिए पैक कराकर भी समोसे ले जाते हैं.

मिनी समोसा दुकान हर दिन दोपहर 3 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है. शाम के समय यहां सबसे अधिक भीड़ रहती है. ताजा समोसे और गर्मागर्म चटनी का स्वाद लेने के लिए लोग कतार में इंतजार तक करते हैं.

करीब ढाई दशक से लगातार ग्राहकों का भरोसा बनाए रखना इस दुकान की सबसे बड़ी उपलब्धि है. कम कीमत, बेहतरीन स्वाद, घर में तैयार होने वाली गुणवत्ता और ग्राहकों के प्रति अपनापन ही इस मिनी समोसा दुकान को पलामू की खास पहचान बनाता है. महंगाई के दौर में भी यह दुकान साबित कर रही है कि गुणवत्ता और ईमानदारी के साथ कारोबार किया जाए तो ग्राहक हमेशा जुड़े रहते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top