भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पलामू में महिला की चाकू से वार कर हत्या:बेड पर खून से...




पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के नावाटोली मोहल्ले में घर के अंदर एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। 43 वर्षीय साधना सिंह के सिर पर चाकू से पांच से छह बार वार किए गए। घटना की जानकारी परिजनों को गुरुवार को हुई। जबकि महिला की हत्या बुधवार की रात ही की गई है। जब परिजन घर पहुंचे तो महिला का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। घर में महिला अकेली रहती थी। उसके पति आनंद कुमार सिंह जमशेदपुर में नौकरी करते हैं, जबकि 21 वर्षीय बेटी दिल्ली में नौकरी करती है। सदर एसडीपीओ राजेश यादव के अनुसार, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका है। मामले की जांच की जा रही है। इधर, घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब नीचे तल्ले में रहने वाले किरायेदार ने पानी की मोटर चालू कराने के लिए साधना सिंह को फोन किया। किरायेदारों को अनहोनी की आशंका हुई कई बार फोन करने के बावजूद जब उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया तो किरायेदारों को अनहोनी की आशंका हुई। इसकी जानकारी साधना सिंह के गढ़वा स्थित मायके में सूचना दी गई। परिजन घर पहुंचे तो सीढ़ी से ऊपर जाने वाला गेट अंदर से बंद मिला। इसके बाद गेट का ताला तोड़कर लोग ऊपर पहुंचे। कमरे में प्रवेश करते ही साधना सिंह का शव बेड पर खून से लथपथ मिला। एक प्लंबर हिरासत में
घटना की सूचना शहर थाना को दी गई। थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की हत्यारे तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। पुलिस ने परिजनों की ओर से बताए गए एक संदिग्ध युनुस अंसारी उर्फ राजा अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। युनुस, प्लंबर का काम करता है और महिला के घर उसका आना जाना था। जांच के लिए खोजी कुत्ता भी मृतका के घर लाया गया। सदर एसडीपीओ राजेश यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इस मामले में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। पुलिस को हत्या के पीछे इसी वजह का संदेह है। आरोपी के घर में घुसने और भागने के रास्ते की तलाश कर रहे हैं। सीसीटीवी की जांच की जा रही है। -राजेश यादव, सदर एसडीपीओ



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top