भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पश्चिम बंगाल को TMC ने मजहबी अड्डा बना दिया था, PM मोदी...


Last Updated:

पश्चिम बंग दिवस की तारीख को खास बताते हुए पीएम मोदी ने कहा, “आजादी के बाद बंगाल के उज्ज्वल भविष्य के लिए जो सपना देखा गया था, बंगाल की महान आत्माओं ने जो परिकल्पना की थी, आज एक तरह से पहली बार हम पश्चिम बंग दिवस पर उन सपनों को सच्चाई में बदलते देख रहे हैं. ये ऐतिहासिक तारीख पश्चिम बंगाल के विकास की प्रेरणा बने, हम एक नया और गौरवशाली इतिहास रचे… आज बीजेपी-एनडीए सरकार में इसके लिए विकास के महा-अभियान की शुरुआत हो रही है.”

ख़बरें फटाफट

पश्चिम बंगाल को मजहबी अड्डा बना दिया गया था, TMC पर बरसे PM मोदीZoom

पीएम मोदी ने टीएमसी पर निशाना साधा.

कोलकाता. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की हवा में अब नई ताजगी है. प्रदेश में बिजली की रफ्तार से विकास हो रहा है. पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर में आयोजित बंग दिवस कार्यक्रम में  उन्होंने कहा कि बंगाल के कण-कण में अब नई सुबह की खुशबू है. बंगाल के विकास काम तेजी से शुरू हो गया है. पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से होने वाले अवैध घुसपैठ को लेकर भी उन्होंने ममता बनर्जी की पिछली सरकार पर हमला बोला और कहा कि टीएमसी ने राज्य को मजहबी अड्डा बना दिया था, लेकिन अब यह बेड़ियों से आजाद हो गया है.

पीएम मोदी ने कहा, “बंगाल में दशकों तक पहले लेफ्ट और फिर टीएमसी ने जो गड्ढे बनाए, उसे भरने के लिए डबल इंजन की सरकार ने सुपर-फास्ट स्पीड से काम करना शुरू कर दिया है. बिजली की रफ्तार से फैसले हो रहे हैं. रुकी हुई योजनाओं पर काम आगे बढ़ने लगा है. आज यहां सैकड़ों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास हुआ है. रेल, रोड, कृषि, मछली पालन से जुड़ी ये परियोजनाएं बंगाल के विकास को नई गति देंगी. इन परियोजनाओं से यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.”

सुवेंदु सरकार के शपथ ग्रहण के बाद पहली बार बंगाल पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, “बंगाल की हवा में अब एक नई ताजगी है. यहां के कण-कण से एक नई खुशबू आ रही है. ऐसा लग रहा है जैसे बंगाल अब बेड़ियों से आजाद हो गया है, जैसे बंगाल के गौरव लौटने का आरंभ हो गया है.”

उन्होंने कहा, “आज का ये कार्यक्रम… ये साक्षी है, इन परियोजनाओं का शुभारंभ ये गवाह है कि हमारा बंगाल अपने नए भविष्य के निर्माण में जुट गया है. बंगाल के लोगों के चेहरे की ये चमक… गांव गांव में खुशी और विश्वास का भाव… मैं आपके इस आनंद में भागीदार बनने के लिए आया हूं. आपका एक वोट, एक चुनाव… कितना कुछ परिवर्तन कर सकता है, ये बंगाल में साफ साफ नजर आ रहा है.”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top