भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पहले सप्ताह में बारिश के आसार, माह के अंत तक 140 पहुंचेगा...




नवंबर का मौसम
नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही बोकारो में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और देर रात हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह में बोकारो में हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच अगले चार-पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री तक गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का एहसास बढ़ेगा, जबकि दिन में धूप निकलने से मौसम सुहावना बना रहेगा। दो और तीन नवंबर को न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री रहने का अनुमान है। चार नवंबर को 20 डिग्री और पांच को 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। महीने के अंतिम सप्ताह तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है। शुरुआत में दिन का तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रह सकता है। बंगाल की खाड़ी का चक्रवात भी डाल सकता है असर मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव झारखंड के मौसम पर पड़ सकता है। इस कारण राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाने, हल्की बारिश और मेघ गर्जन हो सकती है। मौसम में इस बदलाव से तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। नवंबर का पहला सप्ताह बोकारो में बादल, हल्की बारिश और कोहरे के बीच गुजरने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में मौसम साफ होने के बाद तीसरे सप्ताह से ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। महीने के अंतिम दिनों तक न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकती है। छह और सात नवंबर को हल्की बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, नवंबर के पहले सप्ताह में उत्तर-पूर्वी, मध्य और दक्षिणी झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश अथवा मेघ गर्जन हो सकता है। इसका असर बोकारो और आसपास के इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के बाद दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। छह और सात नवंबर को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादलों की आवाजाही के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। तीसरे सप्ताह से बढ़ेगी ठंड, सुबह रहेगा कोहरा नवंबर के तीसरे सप्ताह से बोकारो में ठंड का असर अधिक स्पष्ट होने लगेगा। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण देर रात और सुबह के समय ठंड बढ़ेगी। साथ ही कुछ इलाकों में कोहरा और धुंध छाने की स्थिति बन सकती है। सुबह टहलने वाले लोगों, बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतनी होगी। इस दौरान दिन में धूप निकलने से मौसम अपेक्षाकृत सामान्य और सुहावना बना रह सकता है। शहर के हवाई अड्डा के समीप एनएच के ऊपर छाए बादल।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top