भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ के जटाधारी मंदिर में चोरी:ताला तोड़कर मंदिर में घुसे चोर, दानपात्र...




पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के राजापाड़ा स्थित जटाधारी मंदिर में सोमवार सुबह चोरी की घटना सामने आने के बाद भक्तों में आक्रोश है। सुबह मंदिर खोलने पहुंचे सहायक पुजारी गौरव कुमार चौबे ने मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने मंदिर के अंदर जाकर जांच की तो चोरी का पता चला। मंदिर में रखे दो दानपात्रों में से एक दानपात्र गायब था, जबकि दूसरे दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी दान की राशि चुरा ली गई थी। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के भक्त बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में जुट गए और नगर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शिवलिंग की पीतल वेदी भी उखाड़ी, पीछे झाड़ी में मिला दानपात्र चोरों ने मंदिर में चोरी करने के साथ-साथ वहां काफी नुकसान भी पहुंचाया। मंदिर में स्थापित शिवलिंग के चारों ओर लगी पीतल की वेदी का फ्रेम उखाड़ दिया गया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस की छानबीन के दौरान मंदिर के पीछे झाड़ी में एक छोटा दानपात्र पड़ा मिला। दानपात्र मंदिर से गायब हुआ था, लेकिन उसमें रखी राशि निकाल ली गई थी। सहायक पुजारी गौरव कुमार चौबे ने बताया कि मंदिर में पहले भी 5 से 6 बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार चोरों ने ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि सुबह मंदिर खोलने के दौरान चोरी का पता चला। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी गई। यह मंदिर पर्यटन विभाग की डी श्रेणी में शामिल है। पुलिस से जल्द उद्भेदन की मांग घटना को लेकर मंदिर पहुंचे भक्तों और स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि सावन माह का सोमवार श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था और भक्ति का दिन होता है। ऐसे दिन मंदिर में चोरी की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करता है। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर जल्द चोरी की घटना का उद्भेदन करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के इलाके की छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही चोरी के बाद मिले दानपात्र और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लगातार मंदिर में चोरी की घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की भी मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top