भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ के महेशपुर स्वास्थ्य केंद्र में लंगूर ने मचाया उत्पात:दो लोगों को...




पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बुधवार को एक लंगूर ने जमकर उत्पात मचाया। लंगूर के अचानक कमरों में घुसने से मरीजों और उनके परिजनों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान लंगूर ने दो लोगों को काटकर घायल कर दिया। लंगूर कई घंटों तक स्वास्थ्य केंद्र में उत्पात मचाता रहा, जिससे वहां भय का माहौल बन गया। मरीजों और आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत वन विभाग को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम के सदस्य अशराफुल शेख अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने स्वास्थ्य केंद्र के कमरे में घुसकर उत्पात मचा रहे लंगूर को बड़ी सूझबूझ और सुरक्षित तरीके से काबू में किया। लंगूर को पकड़े जाने के दौरान भी वह काफी चीखता रहा। रेस्क्यू टीम के सदस्य अशराफुल शेख ने बताया कि लंगूर को काफी मशक्कत के बाद पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि लंगूर का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा। फिलहाल, वो पूरी तरह से काबू में है। लंगूर के पकड़े जाने के बाद अस्पताल प्रशासन और मरीजों ने राहत की सांस ली। गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला मुख्यालय में एक घायल लंगूर को रेस्क्यू टीम द्वारा बचाया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top