भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ में बंद खदान में युवक डूबा:गहरे पानी में डूबने से युवक...




पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में एक बंद पड़े पत्थर खदान में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना रविवार को सोनाजोड़ी स्थित खदान में हुई, जहां सोलागाढ़ीया के नयापाड़ा गांव निवासी हारुन अंसारी का पुत्र मोहम्मद इमरान अंसारी अपने दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों और आसपास मौजूद लोगों को जब काफी देर तक इमरान नजर नहीं आया, तब उसकी तलाश शुरू की गई। देखते ही देखते घटना की खबर पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया शव घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के पूर्व मुखिया सफीक अंसारी ने नगर थाना को जानकारी दी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। होमगार्ड के जवान भी खदान में उतरकर युवक की तलाश में जुट गए। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इमरान को पानी से बाहर निकाला गया। उस समय वह बेहोश अवस्था में था। आनन-फानन में उसे सोनाजोड़ी सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। नहाने के दौरान पैर फिसलने से डूबा मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, संभवतः नहाने के दौरान इमरान का पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। बताया जाता है कि इमरान दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिवार की जिम्मेदारियां भी उसी पर थीं। कुछ समय पहले ही उसकी बहन की शादी हुई थी, ऐसे में इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top