भारतन्यूज़ – टॉप हेडर
News Menu Bar

पाकुड़ में 8 दिन तक 12 मुर्गियां निगलीं:5.5 फीट के कोबरा सांप...




पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर से 5.5 फीट लंबे स्पेक्टैकल कोबरा (नाग) का रेस्क्यू किया गया। यह खतरनाक सांप पिछले आठ दिनों से माधव मरांडी के घर में छिपा हुआ था। इस दौरान उसने 12 मुर्गियों को अपना शिकार बना लिया था। लगातार मुर्गियों के गायब होने से परेशान माधव मरांडी ने पहले तो इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन जब एक-एक कर सभी मुर्गियां गायब हो गईं, तो परिवार के साथ खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान घर के अंदर एक विशाल और जहरीला कोबरा नजर आया। सर्पमित्र रेस्क्यू कर ले गया घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के सर्पमित्र अशरफुल शेख मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सांप बेहद विषैला और आक्रामक था। वह लगातार फुफकार रहा था। काफी देर तक चले प्रयास और सावधानी के बाद सर्पमित्र ने आखिरकार कोबरा को काबू में कर लिया। इस दौरान आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए थे। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया। 12 मुर्गियों को बनाया शिकार माधव मरांडी ने बताया कि इस जहरीले सांप ने आठ दिनों में कुल 12 मुर्गियों को निगल लिया, जिसमें एक मुर्गी अंडों पर बैठी हुई भी शामिल थी। इस घटना से उनका परिवार और आसपास के लोग काफी भयभीत थे। सर्पमित्र अशरफुल शेख ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अक्सर भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर आ जाते हैं और चूहे, मुर्गियां जैसे छोटे जानवरों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसे मामलों में घबराएं नहीं, बल्कि तुरंत विशेषज्ञों को सूचना दें।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top